रायगढ़ में भव्यता से संपन्न हुआ वीर हिन्दू–विजेता हिन्दू सम्मेलन, कार्यकर्ताओं के समर्पण को वरुण सिंह ने सराहा
रायगढ़। 24 नवम्बर 2026 को रायगढ़ की पावन धरा पर अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित “वीर हिन्दू–विजेता हिन्दू सम्मेलन” भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के सानिध्य में आयोजित सम्मेलन में हजारों हिन्दू भाई-बहनों की उपस्थिति रही।
सम्मेलन में डॉ. तोगड़िया ने हिन्दू समाज को सुरक्षा, शिक्षा, एकता और संस्कारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि हिन्दू सुरक्षित रहेगा, तभी भारत सुरक्षित रहेगा। उन्होंने पूरे देश में 11 लाख हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित करने का संकल्प दोहराया, ताकि गांव, मोहल्लों और घरों तक धार्मिक संस्कार एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश पहुंच सके।
रायगढ़ जिले में भी इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
जिला अध्यक्ष वरुण सिंह ने सम्मेलन की सफलता पर सभी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण, अनुशासन और एकजुटता के कारण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने सभी सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी संगठन के कार्यों में इसी उत्साह और प्रतिबद्धता से जुटे रहने का आह्वान किया।





