रायगढ़. त्योहार के दो दिन पहले ही कोरोना के संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को 211 कोरोना पॉजिटिव मिले, वही 24 घंटे के भीतर इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत भी हो गई। गुरुवार को जिले के ग्रामीण इलाकों में ज्यादा पॉजिटिव मरीज मिले है। इसमें धरमजयगढ़ के 23, लोईंग के 16, बरमकेला, घरघोड़ा,पुसौर इलाके के संक्रमित शामिल हैं। शहरी क्षेत्र में जिला पंचायत के सीईओ बंगले में छह कर्मचारी, जिंदल और ग्रीन व्यू कॉलोनी, लाल टंकी, टीवी टॉवर सहित अन्य इलाकों से संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 1536 लोगों का सैंपल लिया गया था, जिसमें से 211 लोग पॉजिटिव मिले हैं। सीएमएचओ डॉ. एसएन केशरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ते जा रहा है, जहां पर एक-दो दिनों में मरीज मिले है, वहां पर अब संक्रमण फैल रहा है। इस वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी है। धरमजयगढ़ में पहले कम संक्रमित मिले थे लेकिन अब वहां भी मरीजों की संख्या अचानक बढ़ी है। संक्रमण से मौत के मामले में बुधवार को बरमकेला के झीटीपाली के 65 वर्ष की एक महिला की कोरोना संक्रमण की वजह से एमसीएच हॉस्पिटल में मौत हो गई वही बुधवार को सेठी नगर निवासी 70 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत एमसीएच हॉस्पिटल में हुई। मृतक व्यक्ति को हायपरटेंशन और शुगर की बीमारी थी, वही रायगढ़ के एक 63 वर्षीय एक पुरुष की जेएमजे हॉस्पिटल में मौत हुई है। उन्हें हायपरटेंशन और शुगर की बीमारी थी।

