ओंकार सिंग विर्दी का हुआ निधन-आज सोमवार को होगी अंत्येष्टि
रायगढ़ लालटंकी निवासी ओंकार सिंग विर्दी के तड़के प्रातः 5 बजे आकस्मिक निधन से सिक्ख समाज के साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई,उनकी अंतिम यात्रा घर से 11:30 बजे निकाली जाएगी।
ज्ञात हो की ओंकार सिंग विर्दी पिता स्वर्गीय जीवन सिंग विर्दी जिनका जन्म 8 अक्टूबर 1940 को विर्दी परिवार मे हुआ ,अपने मेहनत और लगन से मुकाम बनाने वाले जिनकी दुकान केवड़ा बाड़ी बस स्टैंड गुरमीत इंजीनियरिंग के नाम से स्थित है,
अपने परिवार के साथ लालटंकी बोहिदार पारा मोहल्ला में निवास करते थे,सीधे सरल ब्यक्तित्त्व के धनी,अपने ब्यवहार से जाने जाते थे,उनके लिये उनके जीवन का सबसे कष्ट समय जवान बेटे रंजीत सिंग विर्दी का साल भर पहले मृत्यु होना था,विगत 1 माह से बीमार विर्दी जी अपने पीछे अपने नाती पोती एवम विर्दी परिवार को भरा पूरा छोड़ कर दुनिया से बैकुंठ चले गए।
उनकी अंतिम यात्रा लालटंकी निवास स्थान से प्रातः 11:30 बजे कयाघाट के लिये निकाली जाएगी।

