स्व. पुष्पा साहू को दिये भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि-महेश साहू
खरसिया-ग्राम नवरंगपुर के निवासी स्वर्गीय श्रीमती पुष्पा साहू वर्तमान में तहसील साहू संघ रायगढ़ के तहसील उपाध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ के ग्रामीण पश्चिम मंडल में महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष पद में शुशोभित थी जिन्होंने अपने वैवाहिक जीवन मे अपने जीवन साथी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर अपने परिवार को निम्न से उच्च स्तर पर अग्रसर की अपने परिवार को अपना अमूल्य धरोहर स्वरूप आकाश व विकाश रूपी दो पुत्र रत्न छोंड़ 14 नवम्बर 2020 दिन शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे आकस्मिक निधन हो गई व परम् पिता परमेश्वर के परम धाम को चली गई आज हमारे पर केवल अपना एक साफ स्वच्छ ममतामयी छवि छोड़ गई जिनकी हमारे बीच मे नहीं होना समाज व पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है । आज 23 नवम्बर को उनके गृह ग्राम नवरंगपुर में उनकी दशकर्म कार्यक्रम सम्पन्न हुवा जिसमें शामिल होकर बड़ा ही भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए व परिवार जनों को इस विषम परिस्थिति में इस अपार दुख को सहने के लिए लिए परमात्मा से संबल प्रदान हेतु प्रार्थना किये । श्रद्दांजलि अर्पित करने वालों में नरेश पटेल पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़, महेश साहू खरसिया कार्यकारी प्रदेधाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ व जिलामंत्री भाजपा रायगढ़, श्रीमती त्रिवेणी साहू उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़, लोचन पटेल मंडल अध्यक्ष पस्चिम मंडल रायगढ़, जय प्रकाश पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष,श्रीमती राधा पटेल पूर्व बीडीसी,श्रीमती रामायण बाई खैरवार,सुब्रत साहू,मुश्कान साहू,नीलाम्बर साहू व अन्य साथियों सहित,,,,,,

