रायगढ़. चंद्रपुर क्षेत्र के भाजयुमो पूर्व उपाध्यक्ष को सरिया पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए कंचनपुर बेरियर में धर दबोचा। आरोपित युवा मोर्चा नेता के सूमो वाहन से 900 ग्राम गांजा बरामद किया है।जिसकी कीमत 4 हजार रुपए बताया जा रहा है। फिलहाल आरोपित पर सरिया पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर अभिरक्षा में जेल भेजा है।मिली जानकारी के मुताबिक सरिया पुलिस को मुखबिर सूचना पर टाटा सुमो वाहन क्रमांक सीजी 11 ई 1809 में उडिसा प्रांत की ओर से गांजा लेकर आ रहे है।
इस सूचना को संजीदगी से लेते हुए सरिया पुलिस ने सूमो वाहन को कंचनपुर बेरियर के पास मेन रोड में रोक कर वाहन तलाशी लिया गया । वाहन चालक ने अपना नाम पूछताछ में मनमोहन सिंह चंद्रा पिता भुवन लाल चंद्रा उम्र 36 वर्ष गोबरा थाना डभरा जिला जांजगीर चांपा बताया, वाहन में एक भूरे रंग के कपडे के थैला अंदर प्लास्टिक पन्नी में करीबन 900 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 4000 रुपए मिला, जिसकी विधिवत जप्ती की गई है । आरोपी द्वारा मनमोहन सिंह चंद्रा द्वारा ओडिशा से गांजा लेकर सरिया होते हुये जांजगीर-चांपा लेकर जाना बताया ।
आरोपी को वाहन, गांजा के थाना लाया गया जिसके विरूद्ध थाना सरिया में धारा 20(बी) एनडीपीसी एक्ट की कार्यवाही की गई है ।
साभार: दैनिक भास्कर

