सरसिवां के पेड़ से फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी
|
जिले के पुसौर थाना क्षेत्र की आने वाली ग्राम पंचायत बरदापुटी में गुरुवार की सुबह मिथुन नामक(23 )युवक ने सरसिवां पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
रायगढ़- जिले के पुसौर थाना क्षेत्र की आने वाली ग्राम पंचायत बरदापुटी में गुरूवार की सुबह मिथुन नामक युवक ने सरसिवां पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
जानकारी के अनुसार बरदापुटी गांव में रहने वाला मिथुन नामक युवक ने गुरूवार की सुबह खेत के सरसिवां पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने बरामदी में लेते हुए शव को पीएम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया ।
पुलिस युवक की आत्महत्या करने की वजहों को पता लगाने में जुटी है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि क्या युवक किसी बात को लेकर तनाव में था? पुलिस ने मामले को लेकर क्षेत्र में कई लोगों से पूछताछ भी की है। मामले में कार्रवाई जारी

