सीसीटीवी कैमरे में लुटेरे की तस्वीर कैद
रायगढ़. बोईरदादर स्थित हेमा ज्वेलर्स से शुक्रवार की देर शाम अज्ञात चोरों ने गहनों से भरे बैग को लेकर फरार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक राजेश स्वर्णकार की बोईरदादर में ज्वेलरी की दुकान है। शाम को संचालक अपने घर जाने के लिए दुकान में ताले लगा रहा था। उसी दौरान पीछे से पल्सर में सवार दो युवक आए और गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने उन्हें कुछ दूर तक दौड़ाने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी रफू चक्कर हो चुके थे। पीड़ित ने देर रात शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरों की पतासाजी शुरू कर दी है। चोरी गए माल की कीमत 3 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना की सूचना पर एसपी संतोष सिंह एएसपी अभिषेक वर्मा के साथ थाने पहुंचे। थानेदार को कुछ पॉइंट बताकर एसपी वापस चले गए।
साभार: दैनिक भास्कर

