रायगढ़. शनिमंदिर के पास लूटपाट के इरादे से रॉड और चाकू मारकर घायल करने वाले आरोपी कपिल सोलंकी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था। आरोपी के विरुद्ध दर्ज अपराध में उसे जेल भेज दिया है। 29 नवंबर की रात कबीर चौक निवासी अनीश सिंह (26 साल) पर आरोपियों ने रॉड, चाकू से हमला किया था। दरअसल कपिल सोलंकी और चाहत शुक्ला ने युवक से पैसों की डिमांड की थी। पैसे देने से मना करने पर नाराज होकर युवक अनीश से मारपीट की गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 384, 34 के तहत अपराध दर्ज किया था। आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहे थे। शुक्रवार को पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी कपिल सोलंकी को गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेजा। आरोपी कपिल सोलंकी आए दिन आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहता है। कोतवाली पुलिस द्वारा बनाए गए गुंडों की लिस्ट में आरोपी का नाम भी शामिल है। लगातार आपराधिक गतिविधयों में शामिल रहने के कारण आरोपी को जिला बदर करने की तैयारी की जा रही है।
साभार: दैनिक भास्कर

