रायपुर.
छत्तीसगढ़ के रायपुर में पुलिस ने हथियारों के सौदागार को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी ऑनलाइन चाकू और धारदार हथियार मंगवाकर दोगुने दाम में बेचता था।
- गुढ़ियारी थाना पुलिस ने 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया, चाकुओं को जखीरा बरामद
- पुलिस ने दो बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों को भेजा है पत्र, लेकिन अभी तक जवाब नहीं मिला
छत्तीसगढ़ के रायपुर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं के चलते पुलिस अब हरकत में आ गई है। गुढियारी थाना पुलिस ने शनिवार को हथियारों के एक सौदागर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी ई-कॉमर्स साइट से प्रतिबंधित धारदार हथियार मंगवा कर उसे शहर में दोगुने दामों में बेचता था। पुलिस ने उसके बाद से बड़ी संख्या में धारदार हथियार बरामद किए हैं।

आरोपी से तलाशी के दौरान बटनदार, गुप्ती, लंबे और धारदार चाकू बरामद हुए हैं। आरोपी ने बताया कि वह खरीदारों को दोगुने दामों में बेचता और अच्छा मुनाफा कमाता था।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने झंडा चौक निवासी 20 साल के मोनेस सिन्हा को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान बटनदार, गुप्ती, लंबे और धारदार चाकू बरामद हुए हैं। आरोपी ने बताया कि वह खरीदारों को दोगुने दामों में बेचता और अच्छा मुनाफा कमाता था। पुलिस ने चाकूबाजी की घटनाओं को देखते हुए दो बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों को पत्र भी लिखा था, लेकिन उसका जवाब अभी तक नहीं दिया गया है।
30 दिन में 9 हत्याएं और 53 वारदातें, सब में चाकू का इस्तेमाल
रायपुर में पिछले 30 दिनों में हत्या 9 हत्याएं सहित 53 वारदातें हुईं हैं। इन सभी वारदातों में चाकुओं का ही इस्तेमाल किया गया है। पुलिस ने ज्यादातर मामलों में आरोपियों को पकड़ लिया है। मरने वाले भी आरोपियों के परिचित या दोस्त ही हैं। छोटे-छोटे विवाद में आवेश में आकर युवकों ने चाकूबाजी की है। अंबेडकर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में रोज 5-6 केस चाकू से घायल वाले पहुंच रहे हैं।
साभार : दैनिक भास्कर

