रायगढ़. शहर में ढिमरापुर इलाके में ट्रक से टकराए कार चालक की मौत हो गई। कार ब्रेकडाउन के बाद खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तराईमाल का रहने वाला नूर मोहम्मद रायगढ़ आया था। सोमवार शाम को वह रामपुर के रास्ते उर्दना की ओर आ रहा था। रास्ते में आशीर्वादपुरम कॉलोनी के सामने ही एक ट्रक ब्रेकडाउन होकर खड़ा था। कार चालक इसका अंदाजा नहीं लगा पाया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह ट्रक के पीछे जा घुसी। दुर्घटना के बाद घायल को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
साभार: दैनिक भास्कर

