खरीदारी के लिए डेढ़ फीसदी लोग ही पहुंचे
रायगढ़. नजूल जमीन खरीदी के लिए बैंकों के साथ नजूल विभाग ने मिनी स्टेडियम में लोन कैंप लगाया। इसमें चार से पांच बैंक शामिल हुए लेकिन नजूल जमीन खरीदने के लिए सिर्फ 28 लोग ही पहुंचे। इसमें पांच सरकारी कर्मचारी और 20 लोग प्राइवेट नौकरी वाले थे। इनके पास आईटीआर भी नहीं था। इन्हें सैलरी स्लिप के आधार पर लोन दिया जाएगा। नजूल विभाग ने कुछ महीनों पहले नजूल जमीन पर कब्जा कर मकान बनाने वाले 1835 लोगों को नोटिस दिया था। ये लोग मार्केट रेट की 152 फीसदी कीमत पर जमीन खरीद सकते हैं। इसमें सिर्फ 98 लोगों का केस लगा है, जो जमीन खरीदने के लिए तैयार हैं।
बैंक अफसरों ने कहा, तीन अलग-अलग है स्कीम
बैंक अफसरों ने बताया कि नजूल जमीन लेता है तो उसे तीन स्कीम के तहत फाइनेंस कराया जाएगा। लीड बैंक मैनेजर एलआर लहरे ने बताया कि लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी, रियल्टी और होम लोन के रूप में दी जाएगी। लोन अगेंस्ट प्रापर्टी में जिनका घर बना हुआ है। उसे इस स्कीम के तहत फायनेंस दिया जाएगा। इसमें मॉर्टगेज के बाद घर को लिया जाएगा। रियल्टी स्कीम जिसमें घर नहीं रहता है, खाली जमीन पर यह फाइनेंस देंगे। इसके अलावा लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी नीलामी प्रोसेस में जो जमीन लेना चाहता है, वह होम लोन प्रोसेस जाएगा। तीनों स्कीम में 7-9 फीसदी तक लोग फाइनेंस करेंगे।
साभार: दैनिक भास्कर

