कापू के ग्राम ताल गाँव निवासी युवती एवं ग्राम गोढ़ी निवासी युवक दोनों प्रेमी युगल पेड़ पर एक ही फंदे से लटके हुए मिले
@क्षेत्र में फैली सनसनी ,घटना को लेकर कापू पुलिस जांच में जुटी…
असलम इरशाद खान –धरमजयगढ़–कापू के ग्राम ग्राम ताल निवासी युवती एवं ग्राम गोड़ी निवासी युवक दोनों प्रेमी युगल कापू के ग्राम गोढ़ी में एक पेड़ की डाल पर एक ही फंदे से लटके मिले । सूचना मिलते ही दोनों के परिवार वाले घटनास्थल पहुंच गए।वहीँ कापू पुलिस भी मौक़े पर पहुंच गई।
पुलिस ने दोनों के शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।इस घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई ,कापू पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी अनुसार मृतिका किरण यादव उम्र 16 वर्ष तथा मृतक लल्लन यादव उम्र 20 वर्ष के बीच कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था दोनों एक दूसरे से शादी करने वाले थे पर अचानक ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने मौत को गले लगा लिया यह अभी भी एक अबूझ पहेली बनी हुई है कापू पुलिस मामले को समझाने में लगी हुई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक कुछ दिन पूर्व लगभग हफ्ते भर से मृतिका के घर में था उसके बाद वह अपने गांव चला गया और कल मृतिका शाम को घर से निकली थी और आज सुबह दोनों की लाश गोढ़ी से कुछ दूर खेत (झोरखा खार) में महुआ के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सुबह जब महिलाएं 8:09 बजे दातुन तोड़ने गई थी, तो दोनों का शव महुआ के पेड़ से लटकती मिली। कापू पुलिस गहनता से मामले की विवेचना में जुट गई है।

