रायगढ़. ट्रैफिक पुलिस शहर के चौक चौराहों पर विशेष जांच अभियान चला रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले और बिना मास्क घूमने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के निर्देश पर ट्रैफिक डीएसपी के अगुवाई में शहर में जांच अभियान में चलाया गया। जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, होटल, ढाबा, आदि की चेकिंग की गई । इस दौरान सतीगुड़ी चौक, सुभाष चौक और हेमू कालानी चौक सहित शहर के अन्य हिस्सों में तीन सवारी और ट्रैफिक नियमों का पालन नही करने वाले लोगों का चालान काटा गया। अभियान में 641 बाइक और कार चालकों पर जुर्माना लगाया गया है। सबसे ज्यादा चालान बिना मास्क और तीन सवारी वालों का किया गया। बाइक और स्कूटर चला रहे नाबालिगों को रोक उनके माता पिता को बुलाकर उनका चालान काटा गया। लाइसेंस बनने तक गाड़ी नहीं चलाने की हिदायत दी।
ऐसी चेकिंग चलती रहेगी
“विभाग द्वारा संदिग्धों की धरपकड़ के लिए 5 दिन का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न चौक पर वाहन और मास्क चेकिंग की जा रही है। जिसमें नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्रवाई किया जा रहा है। आने वाले दिनों में ऐसी चेकिंग चलती रहेगी।”
-पुष्पेन्द्र बघेल, ट्रैफिक डीएसपी, रायगढ़
साभार: दैनिक भास्कर

