जिले में कोरोना से अब तक हार चुके हैं 273 लोग
रायगढ़. बुधवार को जिले में 85 नए कोरोना मरीज मिले हैं। संक्रमितों में पुलिस के जवान व स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। इनसे कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 21 हजार 737 हो गई है। 69 स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। अब तक 20 हजार 403 मरीजों की 95 फीसदी की दर से रिकवरी हो गई है । अब 1059 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार अस्पताल में भर्ती 3 मरीजों की मौत हुई है। खिचारी बरमकेला से 65 वर्षीय एवं पंजरीप्लांट के 59 साल के व्यक्ति और बड़े नवापारा बरमकेला से 76 साल की महिला की दूसरी बीमारियों के साथ कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। जिले में होने वाली कोरोना मौतों का आंकड़ा 273 हो गया है। 13 दिसंबर के बाद बुधवार को एक ही दिन 3 लोगों की मौत हुई है। दिसंबर में अब तक 35 लोग दम तोड़ चुके हैं। बुधवार को दिनभर में 2168 लोगों की जांच की गई।
साभार: दैनिक भास्कर

