लकड़ियों से भरा ट्रैक्टर जब्त कर, वनविभाग को सौंपा
रायगढ़. कोसीर पुलिस ने लकड़ी से भरा ट्रैक्टर जब्त किया है। आरोपी कोसीर के गोपालभौना गांव के जंगलों से लकड़ी काट लेकर जा रहे थे। कार्रवाई के बाद जब्त लकड़ी और ट्रैक्टर को वनविभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। गुरुवार सुबह सूचना मिली थी कि कोसीर मार्ग पर एक ट्रैक्टर में अवैध रूप से लकड़ियां ट्रांसपोर्टिंग की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी की। ट्रैक्टर में ग्राम गोपालभौना की ओर से खैर की कच्ची लकड़ियों को लोड कर लाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को रोक पूछताछ की। पूछताछ में ट्रैक्टर चालक ने बताया कि वह लकड़ियां ट्रैक्टर में लोड कर सरसीवां जा रहा था। ट्रैक्टर का चालक बोधराम रत्नाकर (28) निवासी बलौदाबाजार सरसींवा का है। ट्रैक्टर चालक के अनुसार उसे सरसींवा के लकड़ी व्यापारी ने कोसीर लकड़ी लेने भेजा था। जिस पर ट्रैक्टर में गांव के कुछ लोगों को साथ वह लकड़ी लेने कोसीर आया था।
प्लांटेशन से लकड़ी चोरी होने की चर्चा
आरोपी जिस जगह से लकड़ी ला रहे थे। यहां वनविभाग ने प्लांटेशन किया हुआ है। आरोपी बलौदाबाजार से रायगढ़ तक केवल लकड़ी लेने के लिए आए थे। ट्रैक्टर में 300 नग खैर की लकड़ियां थीं। पहले से काट कर जमी हुई रखी हुई थी लेकिन वनविभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। ग्रामीण इसे विभाग की लापरवाही मान रही है।
साभार: दैनिक भास्कर

