रायगढ़. समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा योजना संचालित है। इसके अंतर्गत शारीरिक अथवा मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ शिक्षा की व्यवस्था की जाती है। बच्चों में से कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जो गंभीर निशक्त होते हैं। यह बच्चे नियमित रूप से शाला आने में असमर्थ होते हैं तथा इनकी शिक्षा ग्रहण करने की क्षमता नहीं होती। विकासखंड रायगढ़ में ऐसे 9 बच्चे अध्ययनरत हैं, जिनकी शिक्षा बीआरपी द्वारा पालक के समक्ष शिक्षा दी जाती है, जिससे बच्चे दैनिक कार्य जीवन कौशल कार्यों के संपादन आदि की शिक्षा प्राप्त कर सकें। अभिभावकों को बच्चों के समग्र विकास के लिए तकनीकी सुझाव भी दिया जाता है। विश्वव्यापी कोरोना के कारण इन बच्चों से सतत् प्रत्यक्ष संपर्क भी प्रभावित हो रहा है। इसलिए इनके अभिभावकों को 28 दिसंबर को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में होम बेस्ड एजुकेशन क्या है, क्यों आवश्यकता है एवं समाज की नजरिया और छोटी-छोटी चीजों से बच्चे को उनकी दैनिक दिनचर्या एवं क्रियाकलाप कैसे कराएं इन सब चीज की जानकारी एवं शासन की योजना की जानकारी बताई गई। इस कार्यशाला में विकास खंड शिक्षा अधिकारी सीके धृतलहरे व एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक मनोज अग्रवाल का योगदान रहा।
साभार: दैनिक भास्कर

