पीडब्ल्यूडी ने ठेकेदार को नोटिस दिया, पिछले हफ्ते बनाई गई थी सड़क
रायगढ़. रायगढ़ के अंबेडकर चौक से लेकर जामगांव 24 किलोमीटर तक की सड़क की स्थिति सुधारने के लिए पिछले हफ्ते पेचवर्क किया था पर निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखने से एक हफ्ते के भीतर सड़क से डामर की परत उखड़ने लगी है। काम पीडब्ल्यूडी के एनुअल मेंटेनेंस के तहत कराया गया था। एनुअल मेंटेनेंस के लिए पीडब्ल्यूडी ने 80 लाख रुपए का ठेका कराया है। काम ठेकेदार पंकज अग्रवाल को दिया गया था। उसे पीडब्ल्यूडी की जो सड़कें खराब हैं उसका मेंटेनेंस करने का काम सौंपा गया। गड्ढ़ों को भरने के लिए डामर की एक-एक परत बिछा दी गई, जिस दौरान डामरीकरण करके मेंटेनेंस किया जा रहा था, उस दौरान डिग्री कॉलेज के पास गड्ढों को भरने के लिए डामर की परत बिछाई जा रही थी। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने डामर की ट्रक को वापस कर दिया गया था पर पहाड़ मंदिर के आगे ठेकेदार निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रख रहा। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर भी इस पर ध्यान नहीं दिया व जामगांव तक सड़क उखड़ गई।
ठेकेदार को नोटिस दिया है फिर बनवाएंगे सड़क
“रायगढ़ से जामगांव की सड़क को एनुअल मेंटेनेंस के तहत मरम्मत कराई गई है। इसमें जिले तीन से चार सड़कों मेंटेनेंस होना है, जिसमें 80 लाख रुपए खर्च होना है। जामगांव तक की सड़क डामरीकरण होने के बाद वह उखड़ी है, इसकी शिकायत मिली है। इसके बाद हमने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। उसे दोबारा सड़क बनाने के लिए कहा गया है, यदि सड़क नहीं बनाता है तो उसकी नाप नहीं ली जाएगी ।”
-केपी राठौर, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी
साभार: दैनिक भास्कर

