रायगढ़. खनिज विभाग ने सात क्रशर सील किए थे। चार क्रशरों पर विभाग ने 4 लाख 23 हजार 200 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। क्रशरों में रॉयल्टी पर्ची की गड़बड़ी सामने आई थी। कृष्णा बिल्डकॉन को 1 लाख 49 हजार रुपए, पूजा क्रशर पर 1 लाख 25 हजार, हरिओम क्रशर पर 34 हजार 200 और रायगढ़ मिनरल्स पर 1 लाख 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। पिछले हफ्ते खनिज विभाग ने एक ट्रक को कंटगपाली के हरिओम मिनरल्स पर पकड़ा था। ट्रक में लाइम स्टोन भरा हुआ था, गाड़ी गुड़ेली के गुरु इंटरप्राइजेज से बरमकेला जानकी क्रशर के लिए निकली थी। खनिज विभाग ने हरिओम मिनरल्स पर तो कार्रवाई की है, लेकिन बरमकेला के जानकी क्रशर और गुड़ेली के गुरु इंटरप्राइजेज को राहत दी है।
अभी चार क्रशरों पर जुर्माना लगाया गया है
“अभी चार क्रशरों प्लांटों पर जुर्माना लगाया गया है, जिन्हें पिछले हफ्ते सील किया गया था। इसके अलावा कुछ गाड़ियों पर भी कार्रवाई की जानी है। जिसे पकड़ा गया था, अभी कुछ क्रशरों की जांच चल रही है। जिसमें आगे की जुर्माना वसूला जाएगा।”
-मिनाक्षी साहू, जिला खनिज अधिकारी
साभार: दैनिक भास्कर

