स्व.ताराचंद साहू की जयंती पर मुख्यमंत्री,गृहमंत्री,प्रदेशाध्यक्ष ने प्रतिमा का किया अनावरण-महेश साहू
खरसिया-छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की अलख जगाने वाले स्व ताराचंद साहू छत्तीसगढ़िया आत्म गौरव के लिए बड़ा ही सराहनीय कार्य करते रहे जो दो बार विधायक,चार बार सांसद,मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष,व अन्य विशेष पदों को सुशोभित किया है । जिन्होंने साहू समाज के उन्नति व बेहतरी के लिए अनेको योगदान दिया जो अतुलनीय है । छत्तीसगढ़ महतारी के लिए समर्पण का यह पराकाष्ठा किसी और का नही बल्कि छत्तीसगढ़ के राजनीति में ध्रुव तारा की भांति दैदीप्यमान नक्षत्र पूर्व सांसद स्व ताराचंद साहू छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के स्वप्न दृष्टा भी थे एवम छत्तीसगढ़ियों के महान हित चिंतक थे । छत्तीसगढ़ के स्थापना के बाद सन 2000 से 2003 तक छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रथम प्रदेशाध्यक्ष रहे । आज के आयोजित इस अवशर पर भूपेश बघेल मुख्यमंत्री,ताम्रध्वज साहू गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन व अर्जुन हिरवानी साहू प्रदेशाध्यक्ष साहू संघ छत्तीसगढ़ व अन्य जन प्रतिनिधि नेता,सामाजिक पदाधिकारी गण,दीपक ताराचंद साहू तथा हजारों स्वजनों की गरिमामयी उपस्थिति में स्व ताराचंद साहू की भिलाई में प्रतिमा का अनावरण कर भावपूर्ण विनम्र श्रद्दांजलि अर्पित किए । दीपक साहू ने जियो पुत्र पिता के धर्म को निभाते हुवे अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर हो रहे हैं ।उक्ताशय की जानकारी महेश साहू खरसिया ने दिया ।


