नाना को बचाने प्रेमी ने लाश को अपने घर में लटकाया
रायगढ़ जिले के बरमकेला थाना क्षेत्र का मामला
रायगढ़/जशपुर. बरमकेला थाना क्षेत्र में एक युवती के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी और उसके नाना के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। दरअसल जशपुर निवासी युवती रायगढ़ के एक युवक की बातों में फंसकर आ गई। प्रेमी ने शादी करने से इनकार किया तो युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने नाना को बचाने के लिए युवती के शव को फंदे से उतारकर अपने घर ले गया। पीएम रिपोर्ट आने के चार महीने बाद पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार करिश्मा डोम निवासी जशपुर अनिल सिदार निवासी तौसीर से शादी करना चाहती थी, इसलिए वह घर से भागकर युवक के घर में रह रही थी। युवक ने अभी बहन की शादी की बात कहकर उसे बाद में दोबारा आने के लिए कहा। इस पर युवती अपने घर चली गई। युवती के घर जाने के बाद युवक ने मोबाइल बंद कर लिया। युवती परेशान होकर दोबारा युवक के घर आई। युवक उसे अपने नाना दलगंजन सिदार के घर परसाडीह ले गया। अनिल सिदार बार-बार शादी करने से इनकार करने लगा। इस बात से दुखी होकर युवती ने 28 सितंबर की रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के नाना ने जब अपने बाड़ी में युवती को फांसी के फंदे पर लटके देखा तो उसने युवक को फटकार लगाई। युवक ने नाना को बचाने उनकी सहायता लेकर युवती की लाश को फंदे से उतारा और अपने तौसीर ले जाकर फिर से फंदे पर लटका दिया। शुरुआत में पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया और जांच कर रही थी। जांच के दौरान पता चला कि शव को दोबारा लटकाया गया है। इसके बाद पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की और उनके विरुद्ध 306,201, 34 का मामला दर्ज किया है।
लॉकडाउन से पहले हुई थी पहचान
लड़की कोतबा निवासी है। युवक लॉकडाउन के पहले जशपुर कोतबा मे काम करने के दौरान दोनों के बीच पहचान हुई, फिर बातचीत बढ़ते गई और प्रेम हुआ। युवती 26 सितंबर को घर से भागकर युवक के पास आ गई थी। युवक उसे पत्नी बनाकर घर में रखा था, लेकिन कुछ दिनों बाद वह उसे नजरअंदाज करने लगा।
साभार: दैनिक भास्कर

