जेसीबी के सामने सो गई महिला और गिनाने लगी नेताओं के नाम, तीन अतिक्रमण हटाए
रायगढ़. निगम ने बुधवार की शाम रामभाटा में हो रहे अतिक्रमण को हटाया है। रामभाटा जगतपुर क्षेत्र में तालाब के ऊपर नजूल भूमि पर कब्जा कर निर्माण किया जा रहा था। तालाब के ऊपर मुक्तिधाम से लगी खाली जगह पर कुछ दिन पहले एक हिस्से को घेरकर मकान बनाया जा रहा था। इसके साथ यहां तेजी से कब्जा होने लगा। मोहल्ले के कुछ लोगों ने इसकी शिकायत की थी। कार्रवाई के दौरान कब्जा करने वालों के साथ दूसरे लोगों ने जमकर विरोध किया।
तेजी से हो रहा है अतिक्रमण
रामभाटा में इन दिनों कब्जाधारी सक्रिय है। खाली पड़े प्लाट की जानकारी होने के बाद यहां कुछ दिनों तक असामाजिक तत्वों द्वारा बैठकर पहले प्लानिंग की जाती है। इसके बाद लोगों से डील कर जमीन बेच दी जाती है। इसके साथ ही शहर के इंदिरा नगर, ढिमरापुर, मंगलुडीपा, चांदमारी के आसपास तेजी से नजूल जमीन पर अतिक्रमण हो रहा है। इनमें ज्यादातर मोहल्ले में दादागिरी करने वाले लोग हैं।
साभार: दैनिक भास्कर

