गैस एजंेसी ने मुआवजा देने पर जतायी सहमति
सरिया. सरिया थाना क्षेत्र के मोकामो में रविवार को गैस सिलेंडर फटने से एक लाख का नुकसान हो गया। इस दौरान परिवार के किसी सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है। मोकामो के बाबूलाल तूरी के घर रविवार को सुबह दस बजे के करीब गैस पर खाना चढ़ाकर जब लोग बाहर निकले, उसी समय सिलेंडर विस्फोट कर गया। इससे घर की दीवार में दरार हो गया, जबकि छत का एस्बेस्टस ध्वस्त हो गया तथा घर में रखे नए पुराने कपड़े, अनाज व मोबाइल समेत अन्य समान जलकर राख हो गया। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और आग पर काबू पाया। इसमें लगभग एक लाख से अधिक का नुकसान हो गया।
इस दौरान वहां पहुंचे मुखिया मो. अनवर हुसैन ने पीड़ित परिवार को दो हजार नकदी व 50 किलोग्राम चावल दिया गया, साथ सरिया ओम शक्ति एचपी गैस एजेंसी के संचालक भी वहां पहुंचे और स्थानीय मुखिया व गणमान्य लोगों से बातचीत कर 21 हजार का नकद सहयोग दिया तथा मोबाइल खरीदकर देने की बात कही। वहीं घर बनाने में आनेवाले सभी खर्च वहन करने का आश्वासन दिया। लोगों ने भी सहमति जताई।
साभार: दैनिक भास्कर

