वन कर्मियों ने खोजबीन कर जंगल से निकाला शव
रायगढ़. घरघोड़ा-लैलूंगा बॉर्डर पर हाथी के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है, लैलूंगा के बाह्मनपाली का रहने वाला वृद्ध दो दिनों से लापता था। सोमवार को इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों को दी थी। जिसमें वन विभाग के कर्मचारियों ने गांव से लगे जंगलों में खोजबीन करना शुरू कर दिया था। मंगलवार दोपहर को बुजुर्ग का शव मिला। लैलूंगा वन मंडल के एसडीओ सीपी शर्मा ने बताया कि बाम्हनपाली निवासी 65 वर्षीय कार्तिक राम यादव अकेला गांव में रहता था। दो दिनों पहले गांव से निकल कहीं गया था। जानकारी किसी भी व्यक्ति को नहीं थी, जिसके बाद गांव के लोग मृतक व्यक्ति तलाश में जुटे हुए थे। सोमवार सुबह इसकी जानकारी विभाग को दी थी। जिसमें खोजबीन के लिए वन कर्मियों को लगाया गया था। बाह्मनपाली के दो किलोमीटर दूर घने जंगल में मंगलवार की दोपहर कार्तिक राम की लाश मिली है। देर शाम तक मृतक के शरीर के पंचनामा किया गया।
साभार: दैनिक भास्कर

