रायगढ़. छग राज्य के शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में क्राफ्ट्समैन ट्रेनिंग स्कीम के तहत अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षा के लिए प्रायोगिक परीक्षा लेने बाह्य परीक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। इसे लेकर 18 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं।
पंजीकृत बाह्य परीक्षकों को पात्रता और आवश्यकतानुसार प्रायोगिक परीक्षक नियुक्त किया जाएगा। परीक्षक नियुक्त किए जाने पर 75 रुपए प्रति प्रशिक्षणार्थी की दर से मानदेय भुगतान किया जाएगा।
साभार: दैनिक भास्कर

