रायगढ़. जमुना इन चौक पर देसी कट्टे से लोगों को धमका रहे दो युवकों को चक्रधर नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौक के नजदीक एक दुकान पर इन बदमाशों ने सिगरेट मांगी, उधार नहीं देने पर कट्टा तान दिया। केलो विहार गांधीनगर निवासी राजू यादव और भावेश यादव जमुना इन चौक के पास देसी कट्टा के साथ घूम रहे थे। दोनों रास्ते में आने जाने वाले व्यक्तियों को डरा धमका रहे थे।
चक्रधर नगर थाने के प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत ने आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि आरोपी राजू यादव झारखंड में रहता था। उसने वहीं देसी कट्टा खरीदा था शहर में वह रौब दिखाने के लिए भतीजे भावेश के साथ निकला था। आईपीसी की धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
साभार: दैनिक भास्कर

