18 के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज
जांजगीर. नवागढ़ थाना क्षेत्र के महंत में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने गई टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसससे सरपंच पति और मनरेगा की तकनीकी सहायक घायल हो गए। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ बलवा और सरकारी काम में बाधा डालने का जुर्म दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
महंत की सरकारी जमीन पर ग्रामीणों ने घर व खेत बना लिए हैं। इससे गांव में गौठान बनाने के लिए जगह नहीं बच पाई है। सरपंच की शिकायत पर सोमवार को महंत में कार्रवाई करने के लिए तहसीलदार संजय मिंज व सीईओ मोहनीश आनंद देवांगन व कर्मी मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए उन पर हमला कर दिया।
हमले में सरपंच पति राजू व मनरेगी की तकनीकी सहायक अनुभुति राठौर व पंच लाला को चोट आई। उनकी शिकायत पर नवागढ़ पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ धारा 147, 148,186,332, 294, 506 बी, 323 के तहत मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मयाराम नट, राजाराम नट, रोहित कुमार नट, रामशंकर नट, अनिल कुमार, सुनील सहित अन्य रिश्तेदार शामिल हैं।
साभार: दैनिक भास्कर

