अब तक 23 हजार 296 संक्रमित मिल चुके हैं
जिले में अब सिर्फ 420 एक्टिव मरीज ही बचे
रायगढ़. मंगलवार को जिले में 32 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 24 घंटे के भीतर एक मरीज की मौत हुई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना मौतों का आंकड़ा 300 के पार पहुंच गया है। हालांकि जिले में अब केवल 420 एक्टिव मरीज हैं। जिले में 23 हजार 296 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। सोमवार को भी जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में चैतन्य नगर ढिमरापुर रोड निवासी 59 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है, मृतक व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। मृतक को कोविड के अलावा कोई दूसरी बीमारी नहीं थी। मंगलवार को 1807 लोगों का सैंपल लिया गया था जिसमें से 32 लोग पॉजिटिव आए हैं। 97 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। अस्पताल में गंभीर मरीजों और सामान्य मरीजों की संख्या कम हुई है। मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में 13 लोग भर्ती हैं वही मेडिकल कॉलेज कोविड यूनिट में 43 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा होम आइसोलेशन में भी संक्रमित अपना इलाज करा रहे हैं। जनवरी माह में संक्रमण की रफ्तार घटने से विभाग राहत महसूस कर रहा है।
साभार: दैनिक भास्कर


