रोड पर ग्रीस लगा स्कूटी को गिराने का प्रयास किया
रायगढ़. शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में लूट की कोशिश की गई। आरोपियों ने स्कूटी चला रही अफसर को सड़क पर ग्रीस लगाकर गिराने की कोशिश की। जब वे असफल हुए तो फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग की सहायक संचालिका दीप्ति अग्रवाल मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे घर से कार्यालय जाने के लिए निकली थी। टीवी टावर रोड पर पहुंचने के बाद बाइक सवार युवकों ने उनका पीछा करना शुरू किया। कुछ देर बाद दीप्ति के हाथों में ग्रीस लगाकर उन्हें गिराने की कोशिश की गई। महिला गिरने की बजाय कुछ दूर पर संभल गईं। इसके बाद आरोपी भाग खड़े हुए। इसके बाद दीप्ति ने चक्रधर नगर थाने में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस भी मौके पर जांच के लिए पहुंची थी। अभी तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों के खोजबीन में लगी हुई है।
एक महीने पहले भी हुई थी कोशिश
दीप्ति अग्रवाल के अनुसार टीवी टावर रोड में ही एक माह पहले इसी तरह उनसे लूट की कोशिश की गई थी। तब भी लुटेरों ने ग्रीस लगाकर लूटने की कोशिश की थी। तब भी दोबारा इसी तरह की हरकत की गई है। महिला के परिचित इसे किसी की साजिश बता रहें है। जो उन्हें बार-बार लूटने की कोशिश करवा रहा है।
साभार: दैनिक भास्कर


