रायगढ़. शासकीय बहुद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ के निरीक्षण करने कलेक्टर भीम सिंह पहुंचे। यहां अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ होने जा रहा है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह और सीईओ जिला पंचायत ऋचा प्रकाश चौधरी भी साथ रहे। कलेक्टर ने भवन के सुधार कार्यों के लिए तैयार एस्टीमेट के अनुसार भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल भवन के बाहर की फ्लोरिंग को नया बनाने व अंदर फ्लोर को पॉलिशिंग करने के निर्देश दिए। खिड़की दरवाजों का सुधार करवाने के लिए। स्कूल की छत में जहां मरम्मत की जरूरत है उसे भी पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां जरूरी निर्माण व सुधार कार्य को पूरा करवाने के लिए कहा। उन्होंने स्कूल में अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम के लिए प्राचार्य कक्ष व स्टॉफ रूम भी पृथक से तैयार करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सारंगढ़ नंदकुमार चौबे, सीईओ सारंगढ़ अभिषेक बनर्जी सहित विद्यालय के प्राचार्य व स्टॉफ उपस्थित रहे।
ऑनलाइन क्लास में बढ़ाए बच्चों का अटेडेंस
कलेक्टर सिंह ने वहां मौजूद शिक्षकों से ऑनलाइन क्लासेस के संबंध में जानकारी ली। शिक्षकों द्वारा बताया गया कि पूरे बच्चे ऑनलाइन क्लासेस अटेंड नहीं कर रहे हैं। कलेक्टर सिंह ने सभी पालकों से चर्चा कर बच्चों को ऑनलाइन क्लासेस से जोड़ने शिक्षकों को निर्देशित किए।
साभार: दैनिक भास्कर

