मजदूरी नही मिलने पर मजदूरों ने फेरो फ्लांट संचालक कृति सिंघानिया व उसके ठेकेदार के खिलाफ कलेक्टर से किया शिकायत और जल्द मजदूरी भुगतान कराने की गुहार लगाया
काम कराकर लंबे समय से मजदूरी नही करने से आक्रोशित मजदूर कलेक्टोरेट पहुंचे ,कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपकर शीघ्र मजदूरी दिलाने की गुहार लगाई ,कोरोना संकट आ जाने से मजदूर अपने घर चले गये थे वही कोरोना संकट नार्मल होने के बाद काम किये मजदूरी भुगतान के लिये फेरों प्लांट के संचालक कृति सिंघानिया के ठेकेदार कुलदीप सिंह के घर मांगे जाने पर कुलदीप ने यह कहकर उन्हें वापस कर दिया की उसे फेरों प्लांट के सचालक द्वारा पेमेंट नही दिया तो वे काहा से मजदूरी भुगतान देगें वही मजदूरी नही मिलने से मजदूरों आर्थिक तंगी सें जुझ रहे है मजदूरों ने बताया की वे फेरों प्लांट ग्राम गढ़ूमरिया स्थित उड़िसा रोड़ रायगढ़ में मजदूर क्वार्टर निर्माण कार्य मे काम किया था जिसकी मजदूरी 49290 रूपये हो रहे थे जिसमें.फेरों प्लांट और ठेकेदार मिलकर 29900 रुपये दिये है वही शेष राशी 19390 रूपये के लिये महिनों से उन्हेँ घूमाया जा रहे हैं वही राजमिस्त्री हरि शंकर भारद्वाज ने बताया की समय पर मजदूरी भुगतान नही मिलने पर उन्हें आर्थिक तंगी से जुझना पड़ रहा है।

