रायगढ़. सारंगढ़ केडार के सहसपानी गांव में अपनी पत्नी को पीट रहे एक युवक को रोकना उसके दादा को भारी पड़ गया। सिरफिरे युवक ने दादा पर ईंट के टुकड़े से हमला कर दिया। थोड़ी देर में ही वृद्ध की मौत हो गई। परिवार परिवार छेरछेरा त्योहार मनाने के लिए जमा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। सहसपानी में 27 जनवरी को सहसपानी में गांव के लोग छेरछेरा त्योहार मना रहा थे। गांव के श्यामलाल संवरा (90) और उसका पोता डालकुमार संवरा (30) शराब पीकर मस्ती में झूम रहे थे। दोपहर में डालकुमार अपनी पत्नी से मारपीट करने लगा। उसके दादा श्यामलाल ने मारपीट करने से मना किया। डालकुमार इस पर भड़क गया और अपने दादा को ही पीटना शुरू कर दिया। ईंट के टुकड़ों से उसने अपने दादा को बुरी तरह से पीटा। जिसे वृद्ध अचेत होकर वहीं गिर पड़े। कुछ देर बाद डालकुमार का भाई नंद कुमार और कुछ लोग उनके घर पर आए। वृद्ध को अचेत पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। वृद्ध की मौत हो चुकी थी। गांव के कोटवार की सूचना पर केडार थाने में अपराध दर्ज किया गया।
साभार: दैनिक भास्कर

