रायगढ़. बरलिया क्षेत्र में हो रहे पुल निर्माण स्थल से गार्ड को रॉड मार लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार जेल भेजा है। जानकारी के मुताबिक बरलिया जाने वाले मार्ग पर कुछ युवकों द्वारा लोगों से रुपए उगाही की शिकायतें आ रही थीं। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपनी प्लानिंग बनाई हुई थी। पेट्रोलिंग के प्रधान आरक्षक लोमेश सिंह और आरक्षक जितेन्द्र दुबे, सुशील यादव को ऐसे संदिग्ध युवकों पर निगाह रखने निर्देशित किया गया। 27 जनवरी को नव निर्मित बरलिया पुल में सिक्यूरिटी गार्ड विजय पांडेय (39) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। गार्ड के अनुसार बरलिया गांव के संतोष साव, लाभो राम राठिया, विद्याधर पाव व एक नाबालिग ने गार्ड को रॉड से मारपीट कर कंपनी के एक वाइब्रेटर मशीन और एक बैटरी कंपनी का बैटरी को जबरन उठा कर ले जाने की बात कही। स्टाफ ने तीनों युवकों के घर जाकर दबिश दी। सभी फरार थे, मुखबिर की सूचना पर उन्हें गांव से हिरासत में लेकर थाना लाकर पूछताछ की गई। हिरासत में लिए गए आरोपी संतोष साव (20), लाभोराम राठिया (23), विद्याधर (20), नाबालिग सभी निवासी बरलिया से चोरी गए सामान बरामद होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
साभार: दैनिक भास्कर

