रायगढ़. राम मंदिर निर्माण के लिए ‘राम मंदिर निधि समर्पण अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान समिति ने शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से मिनी माता चौक से रैली निकाली। जिसमें राम मंदिर निर्माण के लिए लोगों सहयोग के लिए आह्वान किया गया है। यह रैली ब्लॉक स्तर पर भी निकाली जा रही है, जिसमें शुक्रवार को पुसौर में भी रैली का आयोजन किया था। इस अभियान के तहत जूट मिल रोड स्थित मिनी माता चौक से रैली निकाली गई। जो जूटमिल, कबीर चौक, छातामुड़ा, कबीर चौक एफसीआई गोदाम तक फिर वापसी मौहदापारा, काली मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड होते हुए वापस मिनी माता चौक पहुंची। इस दौरान झांकी भी बनाई गई थी जिसमें राम लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकी सजाई गई थी। साथ ही युवाओं के द्वारा बाइक रैली निकाली गई। कबीर चौक, ओडिशा रोड सहित कई इलाकों में महिलाओं द्वारा इसका स्वागत भी किया गया है। बीजेपी अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी, प्रदीप श्रृंगी, रिमझिम बबुआ, बबल पांडेय, जीवर्धन चौहान सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
साभार: दैनिक भास्कर

