ग्रामीणों से कुष्ठ के लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जांच कराने की अपील की
जशपुरनगर 30 जनवरी 2021/जिले में गांधी जी की पुण्यतिथि 30 जनवरी कोेे कुष्ठ रोधी दिवस पर कुष्ठ पखवाड़ा के तहत 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं आश्रित ग्रामों में ग्राम सभा आयोजित किया जायेगा। जिसमें ग्रामीणें को कुष्ठ कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रचार-प्रसार के माध्यम से भय एवं भ्रांतियां दूर किया जायेगा। इस वर्ष स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ 30 जनवरी को विकासखंड दुलदुला के ग्राम पंचायत छेरड़ाड में प्रातः 11 बजे किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के लिए जिले के समस्त ग्राम पंचायतों को माइक्रो प्लान बनाकर प्रत्येक ग्राम सभा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा उपस्थित होकर ग्राम सभा के परिचर्चा में कुष्ठ रोग के लक्षण, उपचार आदि विषय पर लोगों को जानकारी प्रदान किया जायेगा। उन्होने बताया कि ग्राम सभा में सरपंच व पंचों के द्वारा कुष्ठ बीमारी के संबंध में अपील, कुष्ठ के भेदभाव दूर करने हेतु शपथ, गांधी जी द्वारा कुष्ठ रोगी श्री परचुरे शास्त्री के साथ व्यवहार एवं उसकी सेवा पर आलेख का वाचन किया जायेगा।
आम नागरिको से अपील की है कि शरीर पर सुन्नदाग, दाग में लालिमा अथवा सूजन, तंत्रिकाओं में मोटापन, दर्द अथवा झनझनाहट, आंख बंद करने में परेशानी, उंगलियों में टेढ़ापन, व हाथ-पैर में अल्सर इत्यादि लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर अपना जांच कराएं। उन्होने बताया कि कुष्ठ रोग की दवा प्रत्येक शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क प्रदान की जाती है।

