अधिकारियों-कर्मचारियों को मादक द्रव्यों एवं पदार्थो का सेवन नहीं करने की दिलाई शपथ
जशपुरनगर 30 जनवरी 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज कलेक्ट्रोरेट परिसर में राष्ट्रीय पिता महात्मागांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी और शहीद दिवस के अवसर पर महात्मागांधी जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया और अधिकारी, कर्मचारियों ने दो मिनट का मौनधारण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री के.एस.मण्डावी, वनमण्डलाधिकारी, श्रीकृष्ण जाधव, डिप्टी कलेक्टर और सहायक आयुक्त, आदिवासी सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, नगरपालिका अधिकारी बसंत बुनकर, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने अधिकारी, कर्मचारियों को संकल्प दिलाया कि समाज कल्याण विभाग के नशामुक्ति कार्यक्रमों से प्रभावित होकर राष्ट्र, राज्य, समाज, परिवार एवं स्वयं के हित में किसी भी प्रकार के मादक द्रव्यों एवं पदार्थो का सेवन नहीं करेंगें।

