आवागमन करने वाले यात्रियों का कोरोना टेस्ट के लिए बस स्टैण्ड में बूथ बानाने के निर्देश
जशपुरनगर 30 जनवरी 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज कलेक्ट्रोरेट अपने कक्ष में कोविड वैक्सीन की प्रगति और कोरोना सुरक्षा के संबंध में बैठक लेकर समीक्षा की। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कोविड वैक्सीन के दिये गये लक्ष्य को शत्प्रतिश पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होेंने कहा कि कोरोना वैक्सीन के प्रति लोगो में जो भय,डर बना हुआ है उनको जागरूक करके दूर करें। उन्होेंने कहा कि लोगो को यह जानकारी दे कि कोरोना वैक्सीन लोगो के सुरक्षा के लिए लगाया जा रहा है और वैक्सीन लागाने से उनको संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सकता है।
कलेटर ने स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, अधिकारी कर्मचारियोें को प्रथम चरण में कोविड-19 का वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया है। उनको भी गंभीरता से लेते हुए वैक्सीन लगाने के लिए कहा गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री के.एस. मण्डावी, वनमण्डलाधिकारी श्रीकृष्ण जाधव, डिप्टी कलेक्टर और सहायक आयुक्त, आदिवासी सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी.सुथार, नगरपालिका अधिकारी, श्री बसंत बुनकर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को ट्रनाॅड टेस्ट, आरटीपीसीआर टेस्ट और एनटीजन टेस्ट की भी प्रगति लाने एवं बस स्टैण्ड में आवागमन करने वाले यात्रियों का कोरोना टेस्ट के लिए बस स्टैण्ड में बूथ बानाने के निर्देश दिये हैं। ताकि उनका प्राथमिकता से कोनोरा टेस्ट किया जा सके।

