किसानों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाना होगा
शासन की महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य किसानों को गोबर विक्रय, दुध, सब्जी, मछली उत्पादन से जोड़कर खेती के साथ डबल इनकम उपलब्ध कराना है, ताकि गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो और वे गरीबी रेखा से ऊपर उठ सकें। इसी लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में सभी विभागों कार्य करने होंगे।
खाली जमीनों का उपयोग करने बनाएं बेहतर कार्ययोजना
बैठक के दौरान रेशम, कृषि, पशुधन और उद्यान विभाग को आबंटित जमीनों के उपयोग की भी समीक्षा की गई। इस पर रेशम व उद्यान विभाग के अधिकांश जमीनें खाली होने और कुछ पर अतिक्रमण होने संबंधित बातें सामने आई, जिस पर कलेक्टर श्री भीम सिंह ने खाली जमीनों पर पौधरोपण, सब्जी उगाने व अन्य योजना के तहत बेहतर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।


