रायगढ़, 2 फरवरी2021/ रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान वार्ड क्रमांक 45 भगवानपुर में दुकान आबंटन किया जाना है। जिसके लिये 9 फरवरी 2021 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। ईच्छुक स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्व-सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, वन सुरक्षा समिति अपने पंजीयन प्रमाण-पत्र एवं अन्य सुसंगत दस्तावेज सहित निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा, रायगढ़ में जमा कर सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिये खाद्य अधिकारी, रायगढ़ से कार्यालयीन दिवस एवं समय पर संपर्क कर सकते है।


