महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले ज्यादा, रेफर करना पड़ता है रायपुर
रायगढ़. गुरुवार को वर्ल्ड कैंसर डे है। रायगढ़, सारंगढ़ सहित अन्य इलाकों में स्क्रीनिंग और जांच हो रही है। डॉक्टर्स बताते हैं कि ओरल कैंसर के मामले ज्यादा हैं। पान मसाला, तंबाकू और धूम्रपान के कारण ओरल कैंसर के मामले ज्यादा हैं। पिछले कुछ सालों में कैंसर के मामले बढ़े हैं। कीमोथेरेपी के साथ सर्जरी करनी पड़ रही है। महिलाओं में खास ब्रेस्ट कैंसर के मामले ज्यादा आ रहे हैं। हर महीने चार-पांच केस आते हैं। 99 फीसदी केस रायपुर रेफर- मेडिकल कॉलेज और प्राइवेट हॉस्पिटलों में जितने भी केस आ रहे हैं। 99 फीसदी केस कैंसर हॉस्पिटल रायपुर रिफर किए जा रहे हैं। बड़ी परेशानी यह है कि जिले के किसी भी प्राइवेट और सरकारी हॉस्पिटल में कैंसर के सर्जन नहीं है। इसके अलावा कोई भी मरीज मिले थे है तो उनके कीमोथेरेपी और रेडियोथैरेपी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल में यदि कोई मरीज आते हैं तो उसे काउंसिलिंग कर रायपुर रिफर कर दिया जाता है।
कीमोथेरेपी सेंटर अगले महीने तक शहर में खुलेगा
स्वास्थ्य विभाग के डॉ. टीके टोंडर बताते हैं जिले में कीमोथेरेपी सेंटर एक माह के भीतर में रायगढ़ में खुल जाएगा। यह सेंटर को रायगढ़ के रामभाठा स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अगले माह मार्च तक खुल जाएगा। इसके लिए एक सारंगढ़ से एक डॉक्टर को रायपुर में ट्रेनिंग ले करके रायगढ़ आ चुके हैं। जिले का पहला कीमोथेरेपी सेंटर होगा। मेकाहारा के दंत रोग विशेष डॉ शुभम बताते हैं कि मेडिकल कॉलेज में हर माह 15 केस ओरल कैंसर के आ रहे हैं। यहां बॉयोप्सी व सर्जरी करनी पड़ रही है। इसमें अधिकांश मामले रायपुर रिफर हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के डॉ. अनिल कुशवाहा ने बताया कि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े मामले और पुरुषों में ओरल कैंसर के मामले सामने आ रहे है। इसमें ब्रेस्ट कैंसर में पैथोलोमा वायरस की बात सामने आ रही है। यह गंभीर बीमारी हैं इसलिए मरीज रिफर कर देते हैं।
साभार: दैनिक भास्कर

