सक्ती. उप स्वास्थ्य केंद्र लवसरा में शुक्रवार से वैक्सीनेशन शुरू किया गया। एक दिन में सेंटर के जरिए 100 लोगों को वैक्सीनेशन लगाया जाना है। जिसमें सभी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और आगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। इसके बाद दूसरे और तीसरे चरण में आम जनों को वैक्सीन लगाया जाएगा। कोरोना महामारी से सुरक्षा के लिए सरकार ने वैक्सीन जारी कर दिया है। वैक्सीन पहले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शासकीय कर्मचारियों एवं 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को लगाया जाएगा। वहीं आज ग्राम पंचायत लवसरा के हाईस्कूल कोविड 19 वैक्सीनेशन सेंटर में छत्तीसगढ़ पूर्व कैबिनेट मंत्री मेघाराम साहू और ग्राम पंचायत लवसरा के सरपंच गिरजा शत्रुघ्न साहू एवम् प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी शशि कुमार गर्ग के उपस्थिति शुरू हुआ। उप स्वास्थ्य केंद्र लवसरा के स्टाफ नर्स को पहले कोविड-19 का वैक्सीन लगाकर वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया गया ।
साभार: दैनिक भास्कर

