रायगढ़, 9 फरवरी2021/ कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले के सभी विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों मेंं रोजगार दिवस आयोजन के साथ काम मांगों अभियान चलाया गया। सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम में रैली निकालकर मनरेगा योजना से लाभ प्राप्त करने की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत/एजेंसी के पास उपलब्ध कार्यों की जानकारी देकर अधिक से अधिक श्रमिकों को मनरेगा में कार्य मांग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।


