कृष्ण वाटिका कालोनी के महिला मंडल का उल्लास पूर्ण मिलन समारोह साईं श्रद्धा होटल रायगढ़ में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ । जिसमें महिला मंडल के सभी सदस्यों द्वारा भागीदारी की गई सर्वप्रथम अलका झा द्वारा स्वागत गीत द्वारा सदस्यों का स्वागत किया गया तथा सभी सदस्यों का टीका लगाकर पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया ! तत्पश्चात् विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें की डांस , गाना , चुटकुला , हाउजी , शायरी ,और भी बहुत सारे फनी गेम आयोजित किए गए । प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरुस्कृत किया गया । डांस प्रतियोगिता भी रखी गई थी जिसमें सभी सदस्यों के द्वारा भरपूर उत्साह के साथ भाग लिया गया और सभी ने इसका खूब आनंद उठाया। अंत में डिनर के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।कार्यक्रम में शानदार मंच संचालन आरती तिवारी और बरखा तिवारी द्वारा किया गया जो की तारिफेकाबिल था सदस्यों का मनोरंजन हुआकार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्यों का भी भरपूर सहयोग रहा l कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऊर्जावान सदस्य आरती तिवारी , तरुणा साहू , अलका झा , बरखा तिवारी , सुमन त्रिपाठी , सोनीला उपाध्याय , प्रियंका अग्रवाल , ज्योति पेसवानी , वर्षा पेसवानी , संजना , सोनी लालवानी , मंजू गंभीर , कुसुम जयसिंह , चंचल साहू , नंदिनी बघेल , गुड़िया साहू , किरण साहू , मुमताज हुसैन , सुशीला चौधरी , रत्नेश मेहरा , कल्पना , सुनीता सिंह , गायत्री सिंह , दीक्षा डनसेना रीना , शर्मा आदि सदस्य उपस्थिति रही

