जशपुरनगर 10 फरवरी 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे के निर्देशन में आज शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित आवासों के आबंटन के संबंध में जिला स्तरीय समिति का बैठक आयोजित हुई। जिसके अंतर्गत् शासकीय आवास हेतु इच्छुक अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र के आधार पर शासकीय आवास का आबंटन किया गया है। कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने बताया कि शासकीय आवास आबंटन हेतु पूर्व में प्राप्त आवेदकों को तथा पात्र रखने वाले नियमित शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को सर्वप्रथम प्राथमिकता से आवास आबंटित किया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आई.एल. ठाकुर, एसडीएम जशपुर श्री दसरथ सिंह राजपूत, कलेक्टर पीए स्टेनो श्री अजय ठाकुर उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा टिकैतगंज में शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों के लिए सर्वसुविधायुक्त जी टाईप के- 18, एच टाईप के 20, एफ टाईप के 06 सहित कुल 44 आवास बनाए गए है। जिसके लिए 114 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें जी आईप के 17, एच टाईप के 18 और एफ के 01 आवास पात्रतानुसार आबंटित किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि आवास आबंटन होने से नियमित शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों सुविधा होगी एवं नये निर्मित भवन क्षेत्र में प्रगति आएगी।

