जिले में बनाये गये 25 परीक्षा केन्द्र
डिप्टी कलेक्टर श्रीमती बंजारे नोडल अधिकारी नियुक्त
रायगढ़, 12 फरवरी2021/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक 2020 की परीक्षा 14 फरवरी 2021 रविवार को दो पाली में आयोजित होगी। जिसमें सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जनरल स्टडी एवं अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक एप्टीट्यूड टेस्ट की परीक्षा होगी।
कलेक्टर श्री भीम सिंह ने परीक्षा के सफल संचालन के लिये डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
उडऩदस्ता दल का गठन
कलेक्टर श्री भीम सिंह ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिये 25 परीक्षा केन्द्र में 3 सदस्यीय उडऩ दस्ता दल का गठन किया है। उडऩदस्ता दल परीक्षा केन्द्रों की परीक्षावधि में सतत् निगरानी रखेंगे। उडऩदस्ता दल गोपनीय सामग्री प्राप्त करने हेतु 14 फरवरी को प्रात: 7.30 बजे एवं दोपहर 01 बजे जिला कोषालय रायगढ़ में उपस्थित रहेंगे।
परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1510-गुरूद्रोण हायर सेकेण्डरी स्कूल छोटे अतरमुड़ा रायगढ़ एवं 1525 जानकी कालेज आफ एजुकेशन, धनुहारडेरा रायगढ़ में डिप्टी कलेक्टर श्री सागर सिंह राज, उप निरीक्षक श्री नंदलाल पैंकरा एवं आरक्षक श्री विपिन की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1502-शास.हायर सेकेण्डरी स्कूल चक्रधर नगर रायगढ़, 1504-शास.कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल पैलेस रोड कोष्टापारा रायगढ़ एवं सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल लक्ष्मीपुर रायगढ़ में जिला मिशन समन्वयक श्री आर.के.देवांगन, सहा.उप निरीक्षक श्री गयाप्रसाद पटेल एवं आरक्षक श्री ओशनिक विश्वाल, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1505-शास.हाईस्कूल चांदमारी सर्किट हाउस के पास रायगढ़, 1508 शास.हायर सकेण्डरी स्कूल उर्दना, रायगढ़ एवं 1511-सेन्ट जेवियर अंग्रेजी माध्यम स्कूल बोईरदादर ��

