जशपुर. शहर के मस्जिद कॉम्प्लेक्स स्थित सिफा मोबाइल दुकान की शटर का ताला तोड़कर 20 हजार रुपए नगदी समेत 1 लाख रुपए के मोबाइल चाेराें ने पार कर दिए। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रविवार की दरम्यानी रात सिफा मोबाइल के शटर और ताला को रॉड से तोड़ा गया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद जानकारी मिली कि चोर अंदर प्रवेश कर कैमरा को भी ताेड़ने का प्रयास किए लेकिन असफल होने से उसे सिर्फ माेड़कर चोरी करने में व्यस्त हो गए। चोर मोबाइल दुकान से 5 कीमती मोबाइल की चोरी कर 20 हजार नकदी भी ले गया। वह मोबाइल के डिब्बों को बस स्टैण्ड की गलियों में फेंककर चला गया। बीच बस स्टैंड में हुई चोरी की घटना से गश्ती टीम पर सवालिया निशान लगने लगा है। बताया जाता है कि मेन रोड की दुकान का ताला बड़ी आसानी से चोर ने तोड़ा और शटर को क्षतिग्रस्त कर दुकान में प्रवेश कर गया। चोरी को अंजाम देने तक एक बार भी पुलिस की टीम वहां से नहीं गुजरी। वह काफी देर तक दुकान के अंदर था और शटर खुला हुआ था।
साभार: दैनिक भास्कर

