जशपुरनगर 15 फरवरी 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे के अध्यक्षता में आज केन्द्रीय विद्यालय जशपुर की प्रबंध समिति की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर श्री गजेन्द्र बहादुर सिंह, उप कमांडेंट 81 बटालियन सीआरपीएफ जशपुर, श्री शंकर राम एसडीओ बीएसएनएल जशपुर, श्री संतोष कुमार मिश्रा ईई सीपीडब्ल्यूडी बिलासपुर, एमजेड्यू सिद्दीकी बीईओ जशपुर, डॉ पीके सिंह, सहायक प्रध्यापक कन्या महाविद्यालय जशपुर, सुश्री कमला केरकेट्टा, प्राचार्य मॉडल माध्यमिक विद्यालय जशपुर, डॉ एस एल सिद्धार्थ चिकित्सा विशेषज्ञ, जिला अस्पताल जशपुर, श्री मनीष कुमार चैरसिया, पीआरटी (संगीत), केवी जशपुर, उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने एजेण्डावार चर्चा करते हुए कहा कि विद्यालय संचालन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय संचालन के दौरान कोविड-19 गाईडलाईन का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल के मुख्य द्वार पर ही विद्यार्थियों का स्क्रीनिंग एवं सेनेटाईज कराने के हिदायत दी। कलेक्टर द्वारा विद्यालय के गत् शैक्षणिक सत्र के संबंध में विवरण ली गई। प्राचार्य श्री सतीश कुमार ने बताया कि सत्र 2019-20 में कक्षा बारहवीं में अमन तिग्गा ने 90.8 प्रतिशत, सुश्री आकांक्षा बाघेल ने 88.6 प्रतिशत, सुश्री हाशिबा अमन ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। इसी प्रकार कक्षा दसवीं में कु. साध्वी वियोगी ने 94 प्रतिशत, आर्यन सारंगी ने 93.4 प्रतिशत, सुश्री दीक्षिता अग्रवाल दसवीं कक्षा में 93 प्रतिशत, सुश्री खुशबू साहू ने 92.2 प्रतिशत, आयुष सिंह ने 91.8 प्रतिशत, एवं विशील चंद्र पटेल ने 91.0 प्रतिशत अंक हासिल किए साथ ही विद्यालय के 13 छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर गोल्डन एरो में पंजीकृत किया गया है। बैठक में विद्यालय में कार्यकारी समिति के लिए नामांकित हेतु प्रस्ताव का कलेक्टर से अनुमोदन किया गया।
इस दौरान कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में डीएमएफ के माध्यम से होने वाले कार्यो की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में कम्प्यूटर लैब, प्रयोगशाला सहित अन्य कार्यो की जानकारी लेेते हुए परिसर मेे गाड़ी पार्किंग, गार्डरूम, सहित अन्य कार्यो को यथाशीघ्र पूर्ण कराने की हिदायत दी।

