गौठानों में निर्मित्त जैविक खाद को सहकारी समितियों के माध्यम से बिक्रय करने की दी हिदायतबैठक में अनुपस्थित रहने वाले नोडल अधिकारियों को नोट्शि जारी करने के दिये निर्देश
जशपुरनगर 15 फरवरी 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में द्वितीय चरण के गौठानो में नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने सभी को प्रतिदिन होने वाले गोबर खरीदी की जानकारी प्रविष्ट कर डाटा सिंक कार्य को गंभीरता से करने की हिदायत दी। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री के.एस. मंडावी, उपसंचालक कृषि श्री एम. आर. भगत, ई जिला प्रबंधक श्री नीलांकर बासु सहित सभी विकास खंडों के द्वितीय चरण के गौठानो में नियुक्त नोडल अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने उपस्थित सभी नोडल अधिकारियों को द्वितीय चरण के स्वीकृत गौठानो में हो रहे गोबर खरीदी, जैविक खाद निर्माण का पोर्टल पर ऑनलाईन एंट्री कार्य प्रगति की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि द्वितीय चरण के गौठानो में आरईओ, कृषि विभाग, उद्यानिकी, सहित पंचायत सचिवों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने उपस्थित सभी नोडल अधिकारियों को गोधन न्याय योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें इस योजना में विशेष रुचि लेने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। आप सभी के सहयोग से योजना का सफल क्रियान्वयन हो पाएगा।
उन्होंने गौठानो में हो रहे गोबर खरीदी का डाटा ऑनलाईन पोर्टल पर प्रविष्ट कराने में आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी नोडल अधिकारियों से लेते हुए उनके परेशानियों का समाधान किया। कलेक्टर ने सभी को प्रतिदिन होने वाले गोबर खरीदी की जानकारी प्रविष्ट कर डाटा सिंक करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि गोबर खरीदी की जानकारी समय पर पोर्टल पर प्रविष्ट न होने से बाद में भुगतान में विलम्ब होती है। साथ ही निर्मित जैविक खाद की भी अद्यतन जानकरी पोर्टल पर एंट्री करने की हिदायत दी। जिससे जिले में निर्मित कुल जैविक खाद की उचित मात्रा की जानकारी मिल पाए एवं खाद को सहकारी समितियों के माध्यम से विक्रय कराया जा सके। खाद के विक्रय से ही गौठान समिति एवं महिलाओं को लाभ होगा। इसलिए गोबर खरीदी एवं निर्मित जैविक खाद की अद्यतन जानकारी को गंभीरता से लेते हुए पोर्टल पर प्रविष्ट करे। इस दौरान ई जिला प्रबंधक श्री बासु ने सभी नोडल अधिकारियों को गोबर खरीदी से जैविक खाद निर्माण तक की जानकारी पोर्टल में प्रविष्टि के सम्बंध में प्रशिक्षण प्रदान किया।
श्री बासु ने नोडल अधिकारियों को गौठान समिति, गोबर बेचने के लिए आए हितग्राही, प्रतिदिन होने वाले खरीदी, निर्मित जैविक खाद की मात्रा की डाटा प्रविष्टि में होने वाली गलतियां, एवं समस्याओं को एक एक कर निराकृत कर उनकी संस्याओ का समाधान किया। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले नोडल अधिकारियों को कलेक्टर ने कारण बताओं नोटिश जारी करने के निर्देश दिए।

