जिले में 1532 अभ्यार्थियों ने दिये परीक्षाजिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केन्द्रों को निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था गई सुनिश्चित
जशपुरनगर 15 फरवरी 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे मार्गदर्शन में विगत् दिवस जिले में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग के प्रारंभिक परीक्षा सम्पन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि पहली पाली का परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे एवं द्वितीय पाली का परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित हुआ। परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों में कोविड-19 गाईड लाईन का पालन किया गया। सभी अभ्यर्थियों द्वारा मास्क के उपयोग के साथ ही सोशल डिस्टेंस के नियमों को पालन किया गया। जिले के कुल 05 परीक्षा केन्द्रों में कुल 1803 अभ्यार्थियों के लिए परीक्षा देने की व्यवस्था की गई थी। जिसके अंतर्गत् 1532 परीक्षा में शामिल हुए एवं 271 अभ्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण रूप से व्यवस्था किया गया था। अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री पोषक चैधरी, खाद्य अधिकारी श्री जी.एस. कंवर, तहसीलदार श्री लक्ष्मण राठिया, सहित अन्य अधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। सभी अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों को निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई तथा सुनिश्चित किया गया कि परीक्षा में किसी प्रकार के अनियमिता न हो।

