जशपुरनगर 16 फरवरी 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में आरबीसी 6-4 के तहत् 04 लाख की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसके तहत् सर्पदंश से विकासखंड कुनकुरी के ग्राम जामचुंवा निवासी सपना बाई, पिता घुरन राम की मृत्यु 17 जुलाई 2020 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता श्री घुरन राम को 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

