विभिन्न पालियों में कलस्टरवार पंजीयन इकाईयों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
जशपुरनगर 24 फरवरी 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्षन में आॅनलाईन जन्म,-मृत्यु पंजीयन के कल्स्टरवार विभिन्न पालियों में प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सभी ग्राम पंचायत सचिव, रजिस्ट्रार, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व उपस्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी अथवा रजिस्ट्रार, उपरजिस्ट्रार सहित सभी जन्म तथा मृत्यु पंजीयन इकाईयों को साफ्टवेयर में आॅनलाईन पंजीयन किए जाने के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम कलस्टरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अथवा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी अधिकारी को नियत तिथि व समय पर बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, खंड चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में नियत तिथि व समय पर सूची अनुसार अपने अधिनस्थ समस्त पंजीयन इकाईयों के रजिस्ट्रार, उप रजिस्ट्रार जन्म मृत्यु इकाईयों की कलस्टरवार उपस्थिति सुनिश्चित कराने के हिदायत दी है।

